बड़ी खबरः धरना प्रदर्शन अब बूढ़ा तालाब में नहीं, राज्योत्सव मैदान नवारायपुर में होगा

रायपुर। अब राजधानी के बूढ़ा तालाब के सामने स्थित धरना स्थल पर लोग प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे। कलेक्टर सौरभ कुमार ने धरना स्थल को नवा रायपुर के सेक्टर 23 राज्योत्सव मैदान के सामने (तीन एकड़ जमीन सुरक्षित) स्थान्तरित किए जाने का आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि अब बूढ़ा तालाब के सामने के धरना स्थल पर अब मात्र एक सौ की संख्या में ही प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण आंदोलन कर सकेंगे और इसके लिए भी प्रशासन से विधिवत अनुमति लेनी होगी। बूढ़ा तालाब के सामने के वर्तमान धरना स्थल पर केवल शांतिपूर्ण आंदोलन की ही अनुमति रहेगी।

यहां किसी भी प्रकार की रैली या जुलूस की अनुमति नहीं होगी। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स, सराफा एसोसिएशन और स्थानीय पार्षद सहित लोगों ने भी इस स्थल को जनता को हो रही असुविधा को देखते हुए अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Breaking: अरूप गोस्वामी होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस,प्रशांत मिश्रा जाएंगे आंध्र प्रदेश, अधिसूचना जारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।