बड़ी खबर

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर पहुंच गए हैं। बता दें कि वे कल 25 मार्च को सीआरपीएफ के स्थानपना दिवस में शामिल होने बस्तर पहुंचे हैं। चुनावी साल होने के कारण उनका यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ऐसी खबरें हैं कि अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान अमित शाह प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार 24 मार्च की शाम जगदलपुर एयरपोर्ट पर बीएसएफ के विशेष विमान से सीधे जगदलपुर पहुंचे।

तय कार्यक्रम के अनुसार वे करणपुर में सीआरपीएफ 201 कोबरा बटालियन कैंप जाएंगे। सीआरपीएफ जवानों और अफसरों से मुलाकात करेंगे। अगली सुबह 25 मार्च शनिवार को CRPF के 84 वें रेजिंड डे कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कोबरा बटालियन के करणपुर कैंप में आयोजन होगा। इस दौरान अमित शाह CRPF जवानों को संबोधित करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।