विधानसभा

रायपुर। विधानसभा का शीतकालीन सत्र जनवरी के पहले हफ्ते में आयोजित होगा। कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में इस बारे में आज चर्चा हुई। दोनों ही पक्षों की सहमति के बाद शीतकालीन सत्र कराने का निर्णय लिया गया है। यह सत्र तीन से पांच दिन का हो सकता है।

जल्द ही शीतकालीन सत्र का नोटिफिकेशन आ जाएगा। बता दें कि कि आरक्षण के संबंध में चर्चा के लिए विशेष सत्र के आयोजन के साथ ही सरकार की ओर से अन्य शासकीय कार्य और अनुपूरक बजट भी लाया गया। इसे लेकर विपक्ष की ओर से आपत्ति जताई गई है।

मीडिया में भी ऐसी खबरें आई कि अनुपूरक बजट पेश होने के बाद संभवत: अब शीत सत्र का आयोजन नहीं किया जाएगा। विशेष सत्र के पहले दिन जब कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई, तब भी यह बात उठी। आखिरकार यह निर्णय लिया गया कि शीतकालीन सत्र का आयोजन किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।