CSR मद से खेल अकादमियों का होगा संचालन, उद्योगों मिलेगी जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेलों के विकास के लिए बेहतर अधोसरंचना के निर्माण करने के साथ ही खिलाड़ियों को जरूरी सुविधाओं मुहैया करा रही है। इसी कड़ी में निर्मित खेल अकादमियों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।

इन खेल अकादमियों को उद्योगों के CSR मद से शीघ्र संचालन की कार्यवाही सुनिश्चित कराने हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उद्योग प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

उल्लेखनीय है की छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण की गवर्निंग बॉडी की बैठक में प्राप्त निर्देश के परिपालन में राज्य की विभिन्न खेल अकादमियों का संचालन उद्योगों के CSR मद से किये जाने के संबंध में 15 जून 2022 को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की प्रमुख सचिव की अध्यक्षता एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव की उपस्थिति में उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित किया गया था। जिसमें लिए गए निर्णयानुसार, सी.एस.आर. मद से खेल अकादमियों के संचालन हेतु संचालनालय के द्वारा रोडमैप एवं गाइडलाइन तैयार कर उद्योग विभाग को आगामी कार्यवाही हेतु प्रेषित की जा चुकी है।

See also  राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कलेक्टर डाॅ एस. भारतीदासन को गवर्नर ट्राफी से किया सम्मानित

इन्हें मिली जिम्मेदारी

CSR मद से खेल अकादमियों के संचालन के लिए जिन उद्योगों को चिन्हित किया गया है, उनमें नारायणपुर जिले में आवासीय मलखम्ब अकादमी संचालन हेतु भिलाई स्टील प्लांट, नवा रायपुर जिले में आवासीय शूटिंग रेंज एवं शूटिंग अकादमी संचालन के लिए जिंदल स्टील एण्ड पॉवर लिमिटेड रायगढ़, बहतराई बिलासपुर जिले में एक्सिलेंस सेंटर हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी अकादमी एवं रायपुर जिले के आवासीय तीरंदाजी अकादमी के लिए एन.एम.डी.सी. लिमिटेड को चिन्हित किया गया है।

इसी प्रकार रायपुर जिले में गैर आवासीय एथलेटिक्स अकादमी के लिए बजरंग पॉवर एण्ड स्टील एवं आवासीय हॉकी अकादमी अल्ट्राटेक सीमेंट कम्पनी, कोरबा जिले में आवासीय वालीबॉल स्वीमिंग, बास्केटबॉल, फुटबॉल अकादमी में बालको के साथ-साथ एन.टी.पी.सी. लिमिटेड कोरबा, बिलासपुर जिले में आवासीय बालिका कबड्डी अकादमी के लिए गोपाल स्पंज एंड पावर प्रा.लि. के साथ फिल इस्पात प्रा. लि. तखतपुर एवं राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर में अधोसंरचनाओं का विकास के लिए एस.ई.सी.एल. बिलासपुर शामिल हैं।

See also  CG Crime: माकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।