हाईकोर्ट भवन के सामने न्याय का हथौड़ा और सरकारी भर्ती परीक्षा रद्द होने की खबर का दृश्यांकन
हाईकोर्ट ने सहायक मत्स्य अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 के परिणाम निरस्त कर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है।

टीआरपी डेस्क। न्यायधानी बिलासपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट (High Court) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और एहतियातन पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

परिसर में बम स्क्वॉड का सर्च ऑपरेशन

धमकी मिलने के तुरंत बाद बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम हाईकोर्ट परिसर में पहुँच गई है। कोर्ट रूम से लेकर पार्किंग एरिया और परिसर के हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में न्यायालयों को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी प्रदेश के कई जिलों में जिला न्यायालयों को इसी तरह के धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं। हालांकि, पिछले मामलों में सघन जांच के बाद बम की खबर महज अफवाह साबित हुई थी, लेकिन बिलासपुर हाईकोर्ट की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती।