Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna wedding venue Mementos by ITC Udaipur.

टीआरपी डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर में हमेशा के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं। अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित एक बेहद आलीशान रिसॉर्ट में इस समय प्री-वेडिंग फंक्शन्स की धूम मची हुई है।

साउथ की फिल्मों और कलाकारों का बड़ा फैन बेस है। रश्मिका और विजय की शादी की चर्चा प्रदेश के युवाओं और सिनेमा प्रेमियों के बीच काफी तेज है, विशेषकर डेस्टिनेशन वेडिंग के बढ़ते ट्रेंड को लेकर इस हाई-प्रोफाइल शादी पर सबकी नजरें टिकी हैं।

वेडिंग वेन्यू और आलीशान इंतजाम

दोनों सितारों ने अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर के मेमेन्टोस बाय आईटीसी (Mementos by ITC) रिसॉर्ट को चुना है। यह रिसॉर्ट शहर के शोर-शराबे से दूर झील के किनारे बसा है, जहाँ 23 फरवरी को ही रश्मिका और विजय अपने परिवार के साथ पहुँच चुके हैं। इस शादी को बेहद निजी रखा गया है, जिसमें केवल 100 करीबी मेहमान और परिवार के सदस्य ही शामिल हो रहे हैं।

करोड़ों में है शादी का बजट

इस शादी की भव्यता का अंदाजा इसके खर्च से लगाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिसॉर्ट में एक कमरे का किराया 20 हजार से 50 हजार रुपये के बीच है, जबकि पर्सनल विला का किराया 70 हजार रुपये तक जाता है। एक ग्रैंड वेडिंग के लिए यहाँ का कुल खर्च 90 लाख से लेकर 2.5 करोड़ रुपये तक पहुँच सकता है, जो मेहमानों की संख्या और सजावट पर निर्भर करता है।

प्रधानमंत्री ने जिंदगी के नए सफर के लिए शुभकामनाएं भेजीं

रजनी सेन टीआरपी में लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी, खान-पान, फैशन, त्योहार, संस्कृति, ज्योतिष और बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर लिखने का अनुभव है। उनका लेखन सरल, सहज और पाठकों से जुड़ा हुआ है। रजनी सेन ने बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की पढ़ाई की है और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखन क्षमता के जरिए पाठकों तक उपयोगी और रोचक जानकारी पहुंचाने का प्रयास करती हैं।