रायपुर। आज भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला के कार्यकर्ता और रायपुर नगर निगम में भाजपा के पार्षद के द्वारा रायपुर नगर निगम को घेराव किया गया। घेराव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। भाजपा के पार्षदों और कार्यकर्ताओ द्वारा अमृत मिशन योजना में स्तरहीन कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्मार्ट सिटी योजना में हो रहे घोटाले सड़कों पर जलभराव जैसे मामलों को लेकर ये प्रदर्शन किया था।

ये भी पढ़ें – 4 महीनो में 4 बार खोदी गयी सड़क, निगम की दूरदर्शिता पर लगे सवालिया निशान

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए इस नगर निगम घेराव में बड़ी संख्या में रायपुर जिला के कार्यकर्ता और विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद थे। वही नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने महापौर एजाज ढेबर पर लोगों के हितों के लिए काम ना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि “अमृत मिशन योजना के तहत बेहद स्तरहीन कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना और स्मार्ट सिटी योजना में भी घोटाला किया जा रहा है। पूरे शहर की सड़कें गड्ढों से पटी हुई हैं और शहर में जलभराव और जल संकट व्याप्त है।”

See also  Raipur : बिलासपुर हाईकोर्ट ने रायपुर नगर निगम को भेजा नोटिस, एक सप्ताह में मांगा जवाब

नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद भाजपा पार्षदों ने निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने यहां आयुक्त से समस्याओं के शीघ्र निराकरण की भी मांग की। जिस पर आयुक्त द्वारा शिकायतों को दूर किए जाने और जल्द निराकरण का आश्वासन भाजपा पार्षदों को दिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर