CG Braking -नगरपालिक निगम नेता प्रतिपक्ष चयन हेतु भाजपा पर्यवेक्षक नियुक्त
CG Braking -नगरपालिक निगम नेता प्रतिपक्ष चयन हेतु भाजपा पर्यवेक्षक नियुक्त

विशेष संवादाता, रायपुर

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने सबसे पहले रायपुर की चारों विधानसभा में सबसे पहले रायपुर पश्चिम फिर रायपुर ग्रामीण की बैठक ली। अब शाम तक रायपुर उत्तर और रायपुर दक्षिण विधानसभा की बैठकें जारी रहेंगी। रायपुर के एकात्म परिसर में गुरुवार को विधानसभावार बैठकें बुलाई गईं। इस दौरान रायपुर के कार्यकर्ताओं से भी बड़े नेताओं ने मुलाकात की। निचले स्तर के कार्यकर्ताओं से परिचय भी हुआ।

11 नवंबर को भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है। भाजपा इस कोशिश में है कि ये कार्यक्रम कार्यकर्ता पूरी तरह से कामयाब बनाने के लिए जोर लगा दें। बैठक में इसकी चर्चा भी हुई। इसके अलावा बूथ में पद दिए जाने पर भी चर्चा हुई। पार्टी के नेताओं ने जल्द नई लिस्ट जारी करने की बात कही है।

बता दें कि राजनीतिक दलों में निचले स्तर के कार्यकर्ताओं पर ही वोट बटोरने और पार्टी के लिए माहौल तैयार करने की जिम्मेदारी होती है। इसी वजह से रायपुर की विधानसभाओं में भाजपा के मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं से जामवाल ने सीधी मुलाकात की। बैठक में महामंत्री पवन साय, रायपुर सांसद सुनील सोनी, संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  New State Congress In-Charge Kumari Selja Said -इस बार और मजबूती के साथ सरकार बने यही प्राथमिकता

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।