नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को बैंकों समेत अन्य वित्तीय संस्थानों से आतंकवादी घोषित किए गए 10 व्यक्तियों के बैंक खातों के बारे में सरकार को सभी जानकारी देने को कहा है।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने 4 अक्टूबर को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के कुल 10 सदस्यों को आतंकवादी घोषित किया था।

पाकिस्तानियों के नाम भी शामिल

बता दें कि MHA द्वारा आतंकवादी घोषित किए गए लोगों में एक पाकिस्तानी नागरिक हबीबुल्लाह मलिक उर्फ ​​साजिद जट्ट, बासित अहमद रेशी जो (जम्मू-कश्मीर के बारामूला का निवासी है और फिलहाल वह पाकिस्तान में है, इम्तियाज अहमद कंडू उर्फ ​​सज्जाद जो जम्मू-कश्मीर के सोपोर का रहने वाला है और वह भी इस समय पाकिस्तान में है, पुंछ निवासी जफर इकबाल उर्फ ​​सलीम और पुलवामा का निवासी शेख जमील-उर-रहमान उर्फ ​​शेख साहब शामिल है।

भारतीय सैनिकों पर किया था हमला

See also  Tokyo Olympic -इतिहास रचने से चूकीं गोल्फर अदिति अशोक, फाइनल राउंड में चौथे स्थान पर रहीं

गृह मंत्रालय ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर कहा कि हबीबुल्लाह मलिक उन आतंकवादियों का प्रमुख हैंडलर था, जिन्होंने पुंछ में भारतीय सैनिकों पर हमला किया था। साथ ही जम्मू में स्थित आतंकवादियों के लिए जम्मू और कश्मीर इलाके में ड्रोन के माध्यम से हथियारों को हवा में गिराने में शामिल रहा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।