डौंडीलोहारा में महतारी वंदन योजना के कार्यक्रम में कांकेर सांसद भोजराज नाग।

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के डौंडीलोहारा में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कांकेर से भाजपा सांसद भोजराज नाग का एक अनोखा दावा चर्चा का विषय बन गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में मंच को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि उन्होंने पूजा-अर्चना करने और नींबू काटने के बाद क्षेत्र में हो रही बारिश को रोक दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महतारी वंदन योजना की किस्त जारी करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान सांसद भोजराज नाग ने बताया कि वे देर रात मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल जारी होने के बाद वहां पहुंचे थे। मौसम खराब था, लेकिन उन्होंने बूढ़ादेव और महादेव की प्रार्थना कर नींबू काटा जिससे बारिश रुक गई। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अब कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है, इसलिए अगर बारिश होना चाहे तो हो सकती है। इस दौरान मंच पर बैठे जनप्रतिनिधि मुस्कुराने लगे और जनसभा में ठहाके गूंज उठे।

कांग्रेस का तंज: ‘नींबू काटकर शक्कर और सिलेंडर के दाम भी घटा दें’

सांसद भोजराज नाग के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विपक्षी दल कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपना लिया। बालोद जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने तंज कसते हुए कहा कि यदि सांसद के पास नींबू काटकर बारिश रोकने की शक्ति है, तो उन्हें इसी तरह नींबू काटकर बाजार में शक्कर के बढ़ते मूल्य भी कम करवा देने चाहिए।

See also  करोड़ों के फर्जी भुगतान के मामले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को किया गया निलंबित

सोशल मीडिया पर भी आम जनता ने इस बयान पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। यूजर्स ने चुटकी लेते हुए लिखा कि सांसद महोदय को नींबू काटकर महंगाई, गैस सिलेंडर के दाम और बिजली के बिल की दरें भी घटा देनी चाहिए।

अधिकारियों का ‘भूत उतारने’ की दे चुके हैं चेतावनी

भोजराज नाग का बयानों और अपने व्यवहार को लेकर विवादों में रहना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले धमतरी की एक सभा में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि जो अधिकारी जनता की समस्याओं पर फोन नहीं उठाएंगे, उनका वे नींबू काटकर ‘भूत उतारेंगे’।

इसके अलावा, एक ठेकेदार के साथ फोन पर कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने से जुड़ा उनका एक ऑडियो/वीडियो भी पहले वायरल हो चुका है। फिलहाल उनका यह ताजा बयान प्रदेश की राजनीति में खूब चर्चा बटोर रहा है।

FAQ

प्रश्न 1: भाजपा सांसद भोजराज नाग ने डौंडीलोहारा के कार्यक्रम में क्या दावा किया?

See also  अंधविश्वास: इस गांव के पुरुषों का मानना है कि प्रसूता के शव को दफनाने से बन जाती है भूत-प्रेत...नहीं उठाया शव...फिर महिलाओं ने दफनाया

उत्तर: उन्होंने दावा किया कि उन्होंने बूढ़ादेव और महादेव की पूजा कर नींबू काटा, जिससे क्षेत्र में हो रही बारिश रुक गई और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

प्रश्न 2: सांसद के इस दावे पर कांग्रेस ने क्या प्रतिक्रिया दी?

उत्तर: कांग्रेस (बालोद जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी) ने तंज कसते हुए कहा कि यदि सांसद नींबू काटकर बारिश रोक सकते हैं, तो उन्हें नींबू काटकर बाजार में शक्कर के दाम भी कम करवा देने चाहिए।

प्रश्न 3: डौंडीलोहारा में किस योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया था?

उत्तर: डौंडीलोहारा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में ‘महतारी वंदन योजना’ की किस्त जारी करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

प्रश्न 4: सांसद भोजराज नाग का अधिकारियों से जुड़ा कौन सा पुराना विवाद चर्चा में रहा है?

उत्तर: धमतरी की एक सभा में उन्होंने जनसमस्याओं पर फोन न उठाने वाले और शिकायतों का समाधान न करने वाले अधिकारियों का ‘नींबू काटकर भूत उतारने’ की चेतावनी दी थी।

See also  GGU समर्थ पोर्टल पेपर लीक विवाद, 32 विभागों की जांच पूरी, रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी, पुलिस जांच की सिफारिश

प्रश्न 5: सोशल मीडिया पर आम लोगों ने इस बयान पर किस तरह की प्रतिक्रियाएं दीं?

उत्तर: सोशल मीडिया यूजर्स ने चुटकी लेते हुए लिखा कि सांसद जी को नींबू काटकर गैस सिलेंडर, महंगाई और बिजली बिल की दरें भी कम करा देनी चाहिए।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।