रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हालिया बयान को लेकर प्रदेश भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया है। भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राहुल गांधी और भूपेश बघेल का एक व्यंग्यात्मक कार्टून साझा करते हुए तंज कसते हुए लिखा, लगता है राहुल गांधी ने सेना पर सवाल उठाने का कार्यभार अब भूपेश बघेल को सौंप दिया है।

भाजपा का यह हमला उस वक्त आया जब भूपेश बघेल ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे। बघेल ने कहा- 26 लोग मारे गए, क्या 4-5 आतंकी पकड़े गए? अगर नहीं, तो आप इसे सफल ऑपरेशन कैसे कह सकते हैं? इस नाकामी की जिम्मेदारी कौन लेगा?

उन्होंने सरकार की कश्मीर नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लोग सरकार की गारंटी पर कश्मीर घूमने गए थे, परिवार के साथ गए थे, लेकिन ताबूतों में लौटे।

See also  CG Politics: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दिनभर बैठकों का दौर, सीएम विष्णु देव साय के साथ संगठन नेता शिवप्रकाश और किरण देव भी रहेंगे मौजूद

भाजपा ने इसे सेना के मनोबल पर हमला बताया है और कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए शहीदों के बलिदान को कमतर आंकने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी की लाइन पर चलते हुए कांग्रेस नेता बार-बार सेना के पराक्रम पर सवाल उठाते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।