मेफेयर रिसॉर्ट के बाहर भाजपाईयों का प्रदर्शन, दिल्ली रवाना हुए राज्यपाल रमेश बैस

रायपुर। झारखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच पिछले 4 दिनों से झारखंड के विधायक रायपुर में डेरा जमाए हुए हैं। ऐसी जानकारी मिली है कि 7 सितंबर तक के लिए रायपुर का मेफेयर रिसॉर्ट बुक किया गया है।

बता दें कि रायपुर के मेफेयर गोल्फ रिजॉर्ट में अभी कुल 29 विधायक ठहरे हुए हैं। वहीं झारखंड में हुए अंकिता मर्डर केस मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा आज झारखंड के विधायकों का विरोध करने नया रायपुर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने मेफेयर रिसॉर्ट के सामने जमकर हंगामा किया।

रिसॉर्ट के बाहर पुलिस की तरफ से सुरक्षा की पुख्ता तैयारी की गई है। लगभग 200 से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। चार थाने के थाना प्रभारी यहां मौजूद हैं। खुद एसपी रैंक के दो अधिकारी मोर्चा संभाल रहे हैं और मेफेयर रिसॉर्ट के 300 मीटर के आसपास के दायरे में पूरी बैरिकेडिंग की गई है ताकि कोई भी अंदर नहीं जा कर सके। सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की गई है। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए 3 लेयर सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है।

See also  अब फिल्मों में हाथ आज़माने जा रहें हैं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, जल्दी ही इस फिल्म में आएंगे नज़र

इसी बीच ऐसी जानकारी मिली है कि राज्यपाल रमेश बैस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वो अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।