रायपुर। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है राजनीतिक दलों के नेताओ्ं की जुबान तत्ख होते जा रही है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा और केंद्रीय मंत्रियों के दौरे को लेकर मंत्री मोहन मरकाम ने निशाना साधा है । मरकाम ने कहा कि भाजपा के परिवर्तन को फ्लॉप बताया है।

उन्होंने कहा, भाजपा की राजनीतिक यात्रा में केंद्रीय मंत्रियों से सरकारी सुख लिया गया। केंद्रीय मंत्रियों के दौरे से छत्तीसगढ़ की जनता को कोई लाभ नहीं हुआ । भाजपा की परिवर्तन यात्रा से जनता का कोई जुड़ाव नहीं है।

मरकाम ने कहा, छत्तीसगढ़ के हित के लिए केंद्रीय मंत्रियों ने कोई काम नहीं किया। भाजपा के सांसद भी छत्तीसगढ़ के हित के लिए कुछ नहीं कर पाए. परिवर्तन का फ्लॉप शो दंतेवाड़ा से शुरू हुआ था। अमित शाह का नहीं पहुंचना इसका प्रमाण है।

भाजपा परिवर्तन नहीं कांग्रेस छत्तीसगढ़ में परिवर्तन ला रही है। भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में परिवर्तन लाया। भूपेश सरकार में बेरोजगारी कम हुई है. भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ी अस्मिता जागी. भूपेश सरकार में किसानों के जीवन में परिवर्तन आया।

मंत्री मरकाम ने कहा, भूपेश सरकार में महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आया। भूपेश सरकार में युवाओं में परिवर्तन आया। भूपेश सरकार में आदिवासियों के जीवन में परिवर्तन आया।

भूपेश सरकार हर वर्ग की दशा और दिशा बदली है। रमन सरकार में गरीबों, आदिवासियों, युवाओं, महिलाओं के साथ अन्याय हुआ है.। रमन सरकार में घोटालों का बोल बाला था, नक्सलवाद चरम पर था, स्वाथ्य-शिक्षा का हाल बेहाल था, किसान आत्महत्या करते रहे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।