रायगढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित एक बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, बर्फ लेने पहुंचे दो लोगों के अलावा एक स्टाफ अमन पटेल घायल हो गया। घायलों को अस्पातल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शहर के लालटंकी क्षेत्र में स्थित सुभाष बर्फ फैक्टरी में मंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद संचालक संजय सहगल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बर्फ लेने पहुंचे लोगों के अलावा एक स्टाफ को मिलाकर कुल तीन लोग झुलस गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं, मृतक युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

See also  SUSPENDED : दंतेवाड़ा के डीपीओ वरुण नागेश निलंबित, दो महिला कर्मियों से सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप हुआ साबित

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।