बिलासपुर। अपने बड़बोलेपन के चलते पूर्व विधायक अरुण तिवारी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। बिलासपुर जिले के पूर्व विधायक अरुण तिवारी एक विवादित फेसबुक पोस्ट के कारण कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिस पर FIR दर्ज कर ली गई है।

ये है पूरा मामला?

बिलासपुर जिले के सीपत विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे अरुण तिवारी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। पोस्ट सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बयान को लेकर जताई आपत्ति

पन्ना नगर निवासी रंजीत यादव, जो छात्र राजनीति और समाज सेवा से जुड़े हैं, ने इस पोस्ट को लेकर सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी, भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व है और इस तरह की पोस्ट से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।

See also  राज्यपाल ने करोड़ों के मिनी स्काई लिफ्ट मशीन खरीदी की जांच के दिए आदेश

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पूर्व विधायक अरुण तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि तिवारी की फेसबुक पोस्ट की जांच की जा रही है और डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

अरुण तिवारी के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। जहां एक ओर कई लोगों ने इसे स्वतंत्रता की सीमा पार करने वाला कृत्य बताया, वहीं कुछ लोग इसे राजनीतिक प्रतिशोध भी बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगामी कार्रवाई डिजिटल सबूतों के आधार पर तय की जाएगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।