रायपुर। अभी-अभी पुलिस महकमें से बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएस अशोक जुनेजा अब छत्तीसगढ़ के नए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ( डीजीपी ) की कमान सौंप दी गई है। बता दें कि आईपीएस अशोक जुनेजा 89 बैच के अधिकारी है। छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में शीर्ष लेवल पर बड़ी सर्जरी के संकेत पहले ही टीआरपी ने दे दिए थे।

वैसे, डीजीपी डीएम अवस्थी को करीब 3 साल होने वाले हैं। 19 दिसंबर 2018 को पुलिस महकमे की कमान संभाली थी। हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में पुलिस महकमे की मैराथन बैठक ली थी। उस बैठक में उन्होंने सख्त निर्देश दिए थे कि कोई भी कर्मचारी या अधिकारी जो ढाई साल से ज्यादा एक ही पद पर हैं उनका तबादला किया जाए।

अशोक जुनेजा 89 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे रायगढ़ में एडिशनल एसपी रहे। बिलासपुर में एसपी। दुर्ग और रायपुर में एसएसपी। फिर बिलासपुर और दुर्ग के आईजी भी रहे।

See also  Raipur City News: 1971 के भारत पाकिस्तान वार के वीर योद्धा विंग कमांडर (सेवा निवृत्त) एमबी ओझा का रायपुर में निधन, सीएम साय ने जताया दुख

वे करीब तीन साल तक खुफिया चीफ रहे। पुलिस विभाग और पुलिस विभाग से संबंधित जो-जो पोस्टिंग होती है, लगभग सारी पोस्टिंग वे कर चुके हैं। मंत्रालय में गृह सचिव भी रहे। डायरेक्टर स्पोर्ट्स भी। ट्रांसपोर्ट में एडिशनल कमिश्नर भी रहे। पुलिस मुख्यालय में खुफिया के साथ सशस्त्र बल, प्रशासन, ट्रेनिंग विभाग संभाल चुके हैं। एक बचा था नक्सल ऑपरेशन। सरकार ने ये पोस्ट भी दे दिया। अभी वे डीजी नक्सल हैं। इसके अलावा जुनेजा सेंट्रल डेपुटेशन भी किए हैं। दो साल तक वे दिल्ली में नारकोटिक्स में रहे।

उसके बाद कॉमनवेल्थ गेम्स के सिक्युरिटी प्रमुख का दायित्व भी संभाला। डीजी अशोक जुनेजा का पुलिस प्रमुख बनने के लिए पलड़ा इसलिए भी भारी है कि सरकार से उनकी नजदीकियां और विश्वास अपेक्षाकृत ज्यादा है। दुर्ग में एसएसपी और आईजी रह चुके हैं। सीएम भूपेश बघेल भी दुर्ग से हैं। जुनेजा बैलेंस अफसर हैं। पीआर भी बढ़िया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।