BREAKING : राजधानी के मौदहापारा इलाके में ट्रेडिंग कंपनी में लगी भीषण आग, अंदर भारी मात्रा में रखे थे सिलेंडर, खतरे को टाला दमकल कर्मियों ने
BREAKING : राजधानी के मौदहापारा इलाके में ट्रेडिंग कंपनी में लगी भीषण आग, अंदर भारी मात्रा में रखे थे सिलेंडर, खतरे को टाला दमकल कर्मियों ने

रायपुर। राजधानी रायपुर के मौदहापारा इलाके में स्थित गणपति ट्रेडिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। कंपनी में फायर फाइटिंग इक्विपमेंट और ऑक्सीजन सिलेंडर रखे हुए थे।
आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में लग गईं। आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई, क्योंकि भीतर भारी मात्रा में सिलेंडर रखे हुए थे। हालाँकि समय रहते दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।

देखिये घटनास्थल की तस्वीरें :

See also  घर से निकलने से पहले देख लें कैंसल ट्रेनों की ये लिस्ट, वर्ना गर्मी में हो सकते हैं और परेशान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।