टीआरपी डेस्क। Breaking News : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां 34 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में 7 महिलाएं और 27 पुरुष शामिल हैं। इनमें से 26 नक्सलियों पर कुल 84 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली केरलापाल एरिया कमेटी, पीएलजीए और मिलिशिया जैसे संगठनों से जुड़े थे। इनमें एरिया कमेटी और प्लाटून स्तर तक के कमांडर और सक्रिय सदस्य शामिल रहे हैं, जो लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे।

जानकारी के अनुसार, पांच नक्सलियों पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था, जबकि तीन नक्सलियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा दस नक्सलियों पर दो-दो लाख और सात नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

सरेंडर करने वालों में केरलापाल एरिया कमेटी के सदस्य, पीएलजीए कंपनी नंबर-2 के सदस्य, एरिया कमेटी में सक्रिय पार्टी सदस्य, मिलिशिया प्लाटून कमांडर और सदस्य, पीएलजीए कैडर तथा जनताना सरकार से जुड़े पदाधिकारी भी शामिल हैं।

See also  अमन सिंह के मामले में आज हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, फैसला रखा सुरक्षित

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।