रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंत्रालय में आज सुबह 11 बजे होगी। बैठक में आगामी खरीफ सीजन के लिए खेती किसानी की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

कैबिनेट की बैठक में पीडीएस में बड़े बदलाव पर भी चर्चा हो सकती है जिसमें बीपीएल परिवार के हर सदस्य को 7-7 किलो चावल देने पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके साथ ही पिछली सरकार के कई फैसलों पर रिव्यू हो सकता है।

प्रदेश में फिलहाल सबसे चर्चित विषय स्काई वॉक पर खास चर्चा बैठक में होने की संभावना है। वहीं 12 जुलाई से मानसून सत्र भी शुरू हो रही है। इसे लेकर भी कैबिनेट मीटिंग में चर्चा हो सकती है। मानसून सत्र 9 जुलाई तक चलेगा और इसमें छह बैठकें होंगी। इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।