रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में शनिवार को सीएम हाउस में आयोजित कैबिनेट की बैठक में 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे राज्य के मुख्य सचिव आरपी मण्डल को विदाई दी गई। मुख्यमंत्री बघेल सहित मंत्री परिषद के सदस्यों ने मण्डल को उनके सुदीर्घ, स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मण्डल के मार्गदर्शन में राज्य ने विकास के अनेक सोपान तय किए। कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के चुनौती भरे कार्य में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में संक्रमण की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में नियंत्रण में रही।

आरपी मंडल इसी महीने 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। मुख्य सचिव के रिटायरमेंट के साथ ही अमिताभ जैन का या चीफ सिकरेट्री बनना तय हो गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।