टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के भिलाई में शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे पर एक युवती शराब पीकर रोते हुए पैदल चली जा रही थी। इसी बीच कार सवार एक परिवार ने युवती देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस द्वारा की गई पूठताछ के बाद में पता चला कि कहानी ब्वॉयफ्रेंड से शादी को लेकर है। मगर घरवाले तैयार नहीं है। उधर, सुपेला थाना पुलिस ने युवती और उसके ब्वॉयफ्रेंड को हिदायत देकर छोड़ दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे- 53 पर शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे युवती रोते हुए लड़खड़ाते चली जा रही थी। शराब के नशे में युवती कभी कार तो कभी किसी ट्रक के सामने आ जा रही थी। रात करीब 2 बजे हाईवे से गुजर रहा एक परिवार उसके पास पहुंचा और समझाकर सड़क किनारे ले गया। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

थाने में एक घंटे तक हुआ तमाशा

सूचना के थोड़ी देर बाद पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची। युवती से थाने में करीब एक घंटे तक पूछताछ होती रही। युवती ने बताया कि वह बहुत परेशान है। उसके प्रेमी के घर वाले उसे पसंद नहीं करते हैं। उसे प्रताड़ित करते हैं। प्रेमी पर उसके परिजन उसे छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। इससे परेशान होकर ही उसने शराब पी है। इसके बाद पुलिस ने युवती से उसके प्रेमी का मोबाइल नंबर लिया और उसे थाना बुला लिया।

दो साल से दोनों रह रहे हैं लिव-इन में

युवक ने पुलिस को बताया कि वो दोनो एक दूसरे से प्यार करते हैं। दो साल से वे सुपेला इलाके में किराए का कमरा लेकर लिव इन में रहते हैं। दोनों अलग-अलग होटल में जॉब करते हैं। युवती मूल रूप से असम की रहने वाली है। दोनों की करीब 5 साल पहले मुलाकात हुई थी। वहीं युवती ने दावा किया है कि दोनों ने शादी कर ली है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिदायत देकर छोड़ दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।