भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों के विरूद्ध सुरक्षा बलों के आपरेशन जारी रहेंगे तथा इस अभियान को अंजाम तक पहंचाएंगे। नक्सलियों के प्रभाव क्षेत्र में कैम्पों की स्थापना का कार्य तेजी से किया जाएगा। क्षेत्र में विकास के कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने आज सोमवार को जगदलपुर में सुरक्षा बलों के जवानों को श्रद्धांजलि देने तथा इस संबंध में उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होने के उपरांत कहा कि मैं शहीद जवानों को नमन करता हूँ, उनके बलिदान को प्रणाम करता हूँ। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ। हमारे जवानों ने बहुत साहस से नक्सलियों का सामना किया है, जिससे नक्सलियों की भारी क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में नये कैम्प स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे नक्सलियों की बौखलाहट दिख रही है। नक्सली सीमित दायरे में सिमट गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि हम नक्सलियों की मांद में घुसे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार क्षेत्र में विकास के कार्यों में तेजी लाते हुए मिलकर कार्य कर रहे हैं।

See also  राजधानी रायपुर में तेजी से बढ़ा गन कल्चर; स्टेटस सिंबल या कुछ और…?

सड़कों के निर्माण के साथ कनेक्टीविटी देने व योजनाओं का लाभ अंदरूनी क्षेत्रों में पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में इस संबंध में सार्थक बातचीत हुई है और उन्हें उम्मीद है कि केन्द्र सरकार हमारी मांगों पर उचित कार्यवाही करेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।