रायपुर। आज भाजयूमो द्वारा सीएम हाउस का घेराव किया जा रहा है। इसका नेतृत्व करने कर्नाटक से सांसद व भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या राजधानी रायपुर पहुंचे हैं।

तेजस्वी सूर्या ने छत्तीसगढ़ सरकार के सामने दो मांगें रखी है। उन्होंने सीजीपीएससी 2021 परीक्षा की जांच सीबीआई से कराने की मांग रखी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि जिन लोगों का चयन हो गया है उनपर कार्रवाई की जाए।

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने नालंदा परिसर में बीजेपी दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने बाकी राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ के पीएससी एग्जाम को सबसे भ्रष्ट व्यवस्था करार दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पीएससी सेलेक्शन सबसे करप्ट और मैनुपुलेट है। यहां के 10-20 प्रतिशत प्रश्न गलत होते हैं, आंसर गलत होते हैं, आंसर सीट पब्लिश ही नहीं होता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एग्जाम को साजिश के आधार पर टफ किया जा रहा है. जिनको सेलसेक्ट करना होता है, उन्हें प्रश्न पत्र वायरल कर देते हैं। नालंदा में बच्चें 2-4 साल से तपस्या करते हैं, लेकिन सिस्टम ही उनके खिलाफ है, जिसकी वजह से वे हतोत्साहित हो जाते हैं।

See also  Cabinet Meeting : इस दिन CM साय की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर होगा मंथन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।