रायपुर। सेंट्रल GST टीम ने राजधानी रायपुर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मोबाइल कारोबार से जुड़ी तीन कंपनियों पर टीम ने छापामार कार्रवाई की हैं। इन कंपनियों पर आरोप हैं कि फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का उपयोग कर करोड़ों रुपये के जीएसटी की चोरी की है।

सूत्रों के अनुसार, ये कंपनियां फरीदाबाद स्थित मेसर्स बालाजी मोबाइल एडिशन से जुड़े एक नेटवर्क के माध्यम से फर्जी बिलिंग और ITC घोटाले में संलिप्त पाई गईं। जांच में सामने आया कि तीनों कंपनियों ने बालाजी मोबाइल एडिशन के फर्जी चालानों के आधार पर लगभग 4 करोड़ रुपये का अवैध ITC लिया।

अब तक इनमें से 98 लाख रुपये की राशि डीआरसी-03 के जरिए जमा कराई जा चुकी है, जबकि बाकी बकाया टैक्स, ब्याज और जुर्माना चुकाने का आश्वासन कंपनियों ने दिया है।

यह कार्रवाई सेंट्रल जीएसटी के प्रिंसिपल कमिश्नर पराग बोलकर, जॉइंट कमिश्नर बी.एन. संदीप और असिस्टेंट कमिश्नर मिर्जा शाहिद बेग के निर्देशन में की गई। करीब 10 अधिकारियों की टीम ने छापेमारी के दौरान जरूरी दस्तावेज और साक्ष्य जब्त किए हैं।

See also  अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन: 8 MOU पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री बोले- उत्पादकों और उपभोक्ताओं के बीच होगा सीधा संबंध, बिचौलियों से मिलेगी मुक्ति

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।