रायपुर। CG Breaking: छत्तीसगढ़ में आगामी 24 फरवरी से शुरु होने वाले कांग्रेस के महा अधिवेशन से पहले बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर है कि सोमवार सुबह सेंट्रल फोर्स के साथ ईडी अफसरों की बड़ी टीम ने कांग्रेस नेताओं के घर रेड की है।

CG Breaking: ईडी के अफसरों ने जिन कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की हैं उनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, महापौर एवं विधायक देवेंद्र यादव, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी के नाम के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

CG Breaking: बता दें कि छत्तीसगढ़ के कोयला लेवी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीएम सचिवालय की ​अधिकारी सौम्या चौरसिया, आईएएस समीर बिश्नोई, कोयला कारोबारी सूर्याकांत तिवारी, दीपेश टांक, खनन अधिकारी संदीप कुमार नायक और शिव शंकर नाग सहित अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

CG Breaking: कुछ आईएएस और आईपीएस अफसरों को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है जो अब ईडी के रेडार पर हैं। कांग्रेस नेताओं के यहां आज हुई रेड को भी इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक ईडी की ओर से कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, छापेमारी किस सिलसिले में की गई है।

See also  CG News: बीजेपी सरकार बनते ही खरीदी केंद्रों में धान की आवक में तेजी, सेंट्रल पूल के लिए FCI में चावल जमा होना शुरू,मोदी गारंटी पर अमल शुरु

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।