CG News: ED raids on Congress leaders, BJP furious, BJP wants to disturb Congress session, workers will gherao ED office
CG News: ED raids on Congress leaders, BJP furious, BJP wants to disturb Congress session, workers will gherao ED office

रायपुर। CG News:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 फरवरी से शुरु होने वाले कांग्रेस के महा अधिवेशन से पहले प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के आवास एवं कार्यालय में की गई ईडी की छापेमारी को कांग्रेस ने बीजेपी की बौखलाहट बताया है।

CG News: कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के अधिवेशन को डिस्टर्ब करने भाजपा की केंद्र सरकार ने ईडी का दुरुपयोग करना शुरू किया। कांग्रेस नेताओं के यहां छापे इसी उद्देश्य से की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी कांग्रेस से डरे हुए हैं।

CG News: कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हम डरेंगे नहीं इसका डटकर मुकाबला करेंगे। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन एकत्रित होने की खबर है। ईडी की छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस नेता दोपहर तक पचपेड़ी नाका स्थित ईडी कार्यालय का घेराव करेंगे।

CG News:बता दें कि इस वक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, महापौर एवं विधायक देवेंद्र यादव, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी के निवास एवं कार्यालय में ईडी की कार्यवाही चल रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।