mahanadi

रायपुर : स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म कर मूल संस्था के लिए कार्यमुक्त करने आदेश दिए हैं। यदि कोई शिक्षक एकल शिक्षकीय शाला में संलग्न हो, तो उनके मूल शाला के लिए कार्यमुक्त करने के बजाए उनके तबादले का प्रस्ताव लोक शिक्षण संचानालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कई विधायकों ने शालाओं में शिक्षकों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद सरकार ने शिक्षण व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अटैचमेंट व्यवस्था खत्म करने के आदेश जारी किए हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि शालाओं में अटैचमेंट खत्म कर संलग्न शिक्षक को उनकी मूल संस्था के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा।

अटैचमेंट शिक्षकों में से कोई शिक्षक, शिक्षकविहीन शाला, अथवा एकल शिक्षकीय शाला में संलग्न किए गए हों, तो उन शिक्षकों को उनके मूल शाला के लिए कार्यमुक्त नहीं कर उनके तबादले का प्रस्ताव संचानालय को भेजा जाएगा। 15 दिन के भीतर उक्त निर्देशों का पालन कर प्रतिवेदन देने के लिए कहा गया है।

See also  IED Blast में बच्चे और ग्रामीण की मौत पर नक्सलियों ने कहा- हमें माफ करें

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।