कोरोना वैक्सीन

रायपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश की डेढ़ करोड़ से अधिक आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं 18 वर्ष से अधिक के लगभग सभी पात्र लोग कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवा चुके हैं।

इस आयु वर्ग के एक करोड़ 95 लाख 89 हजार 893 नागरिकों को कोरोनारोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। राज्य में 15 से 18 वर्ष के दस लाख 26 हजार 890 किशोरों को भी इसका पहला टीका लगाया जा चुका है। इस आयु वर्ग के 63 प्रतिशत बच्चों को पहला टीका लग चुका है।

प्रदेश के दो लाख 88 हजार 583 स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा चुका है। राज्य में 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 47 लाख 85 हजार 068 नागरिकों और 15 से 18 वर्ष के दो लाख 21 हजार 982 किशोरों को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है।

See also  Drunk Doctor : नशे में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉक्टर ने किया उपद्रव, देखें वीडियो…

यह इन दोनों वर्गों के लिए निर्धारित टीकाकरण के लक्ष्य का क्रमशः 75 और 14 प्रतिशत है। दोनों आयु वर्गों में पहली और दूसरी, तथा प्रिकॉशन डोज को मिलाकर प्रदेश भर में अब तक (6 फरवरी तक) कुल तीन करोड़ 59 लाख 12 हजार 416 टीके लगाए गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।