Corona Update : बीते 24 घंटे में मिले 11,793 नए केस, 27 मरीजों की हुई मौत
Corona Update : बीते 24 घंटे में मिले 11,793 नए केस, 27 मरीजों की हुई मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से कोरोना पैर पसार रहा है। गुरुवार 23 जून को प्रदेश में कुल 114 नए कोविड मरीजों की पुष्टि की गयी है। प्रदेश में राजधानी में सर्वाधिक 26 मरीज मिले हैं।

वहीँ कोरोना संक्रमित 66 मरीजों को आज डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में आज कोरोना से 1 की मौत हुई है । प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 632 है। आज प्रदेश में 9864 टेस्ट हुए है। बता दें कि बीते 22 जून को प्रदेश में सर्वाधिक 132 मामले सामने आये थे, जिसके बाद 114 मामले फिर से सामने आये हैं।

जिलेवार मरीजों की संख्या

दुर्ग से 08, राजनांदगांव से 08, बालोद से 02, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 01, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 13, सूरजपुर से 11, बलरामपुर से 01, जशपुर से 01, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 02, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 01, रायपुर से 26, धमतरी से 04, बलौदा बाजार से 21, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 07, रायगढ़ से 02, कोरबा से 02, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल हैं।

See also  दिल्ली से पहुंचे सीएम बघेल, दी भाजपा की रिपोर्ट कहा- 14 विधायकों का टिकट नहीं है पक्का

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।