टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान जारी है। जिसमें 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि बलौदाबाजार जिले के एक मतदान मतदान केंद्र में महिला की अचानक मौत हो गई है। महिला वोट करने पहुंची थी। यह मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार कसडोल विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 76 ग्राम मल्दा में वोट देने लाइन में खड़ी महिला की अचानक ही मौत हो गई। मृतका का नाम सहोदरा उम्र 60 वर्ष है।

बता दें कि इस घटना की पुष्टि निर्वाचन अधिकारी कसडोल भूपेंद्र अग्रवाल ने की है। वहीं कसडोल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला की मौत हार्ट अटैक आने हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू पर

See also  CG Election 2023: सीतापुर विधानसभा चुनाव में बीजेपी से राम कुमार टोप्पो और कांग्रेस से अमरजीत भगत होंगे आमने सामने

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।