CG News Accident in Raipur, high speed car rammed into auto, two pieces of body, death on spot
CG News Accident in Raipur, high speed car rammed into auto, two pieces of body, death on spot

रायपुर। CG News: राजधानी रायपुर के भाठागांव फिल्टर प्लांट के पास रिंगरोड पर सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार मिनी कूपर कार ने ऑटो को भीषण टक्कर मारने के बाद जगदलपुर की बस से उतरे यात्री को रौंदते हुए नेशनल हाइवे की रेलिंग तोड़कर फिल्टर प्लांट की दीवार से टकराई।

CG News: हादसे में बस से उतरे यात्री का शरीर दो भागों में बंट गया। युवक की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक के नशे की हालत में था। सूचना पर मौके पर पहुंची टिकरापारा पुलिस ने कार चालक युवक हिरासत में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।