Civil War in Sudan Aircraft carrying Indian contingent including 40 Rajasthanis from Sudan will reach India today
Civil War in Sudan Aircraft carrying Indian contingent including 40 Rajasthanis from Sudan will reach India today

नई दिल्ली। Civil War in Sudan: सूडान में भारतीय दूतावास ने सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, इनमें राजस्थान के भी 40 लोग शामिल हैं। भारतीय नागरिकों का ये दल रविवार सुबह खार्तूम से एक बस में सवार होकर सूडान के सबसे बड़े बंदरगाह पोर्ट ऑफ सूडान के लिए रवाना हो गया। भारतीयों का ये दल सोमवार को भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान से भारत पहुंचेगा।

Civil War in Sudan:राजस्थान सरकार ने भेजी थी 40 राजस्थानियों की सूची

राज्य सरकार ने शनिवार को विदेश मंत्रालय को 40 राजस्थानियों की सूची भेजी थी। राजस्थान के रहने वाले ये सभी 40 लोग खार्तूम के ओमेगा स्टील प्लांट में काम करते थे। उन्हें सूडान बंदरगाह तक पहुंचने में लगभग 24 घंटे लगेंगे। वहां से उन्हें एयरलिफ्ट किया जाएगा।

Civil War in Sudan: जेद्दा में तैनात हैं दो सी-130जे सैन्य परिवहन विमान

केंद्र सरकार ने हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए पूरी तैयारी की है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत ने जेद्दा में दो सी-130जे सैन्य परिवहन विमानों को स्टैंडबाय पर रखा है।

See also  दर्दनाक हादसा: मिलिट्री ट्रेनिंग जेट स्कूल की इमारत से टकराया, एक की मौत, बढ़ सकता हैं मृतकों का आंकड़ा…

Civil War in Sudan: भारतीय नौसेना का एक जहाज भी इलाके के एक प्रमुख बंदरगाह पर पहुंच गया है। मंत्रालय ने बताया कि भारतीयों को निकालने के लिए कई आकस्मिक योजनाएं बनाई गई हैं, लेकिन जमीन पर कोई भी गतिविधि वहां की सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।