बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहां तेज रफ़्तार कार शिवनाथ नदी में गिर गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पुलिस को बुलाया। तब पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा सिमगा के पुराने पुल पर हुआ है। भारी मशक्कत के बाद कार को बाहर लाया गया।

बैंक आफ इंडिया में पदस्थ था मृतक

हादसे के बाद कार को नदी से बाहर निकाला गया। तब उस कार में एक व्यक्ति का शव भी बरामद हुआ। मृतक की पहचान जबलपुर निवासी अमित कोल के रूप में हुई है। मृतक बेमेतरा जिले में बैंक आफ इंडिया में पदस्थ था। मृतक अमित कोल रायपुर से जबलपुर अपने गांव जा रहा था। इस दौरान मृतक कार समेत शिवनाथ नदी में जा गिरा। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।