बालोद। CG News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। भूपेश बघेल गुरुर ब्लॉक के ग्राम सोरर में डडसेना समाज द्वारा आयोजित सरहरगढ़ महोत्सव और गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम परसतराई में आयोजित दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रीय समाज के वार्षिक अधिवेषण में शामिल होंगे।

CG News: सीएम यहां माता बहादुर कलारिन मंदिर और छछान छाड़ू देव मंदिर पहुच पूजा अर्चना करेंगे। जिसके बाद सरहरगढ़ महोत्सव कार्यक्रम में शरीक होंगे। करीब 1 घंटे 20 मिनट यहां रुकने के बाद वे ग्राम परसतराई के लिए रवाना होंगे। यहां वे 1 बजकर 45 मिनट को पहुचेंगे। जहां वे छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण कर दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53वें वार्षिक अधिवेषण के समापन में शरीक होंगे।

CG News: कार्यक्रम में मंत्री कवासी लखमा, महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़ियां, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा सहित समाज के तमाम पदाधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कांग्रेसी नेता मौजूद रहेंगे।

See also  संविदाकर्मियों का आमरण अनशन जारी : एक की बिगड़ी तबीयत, भेजा गया अस्पताल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।