रायपुर/नई दिल्ली। mission 2023: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब उनकी नजर छत्तीसगढ़ पर है। रायपुर में 5 मार्च को होने वाले आमआदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ ही आप की छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के शुरुआत होगी।

mission 2023: बता दें कि आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अपने संगठन का तेजी से विस्तार कर रही है। संगठन को मजबूत करने के लिए 455 ब्लॉक अध्यक्ष बनाए हैं। इसके अलावा पार्टी ने पूरे प्रदेश में लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिवों का ऐलान कर दिया है। सभी जिलों में जिला प्रभारी और जिला सचिवों की भी घोषणा कर दी गई है।

mission 2023: संगठन विस्तार के साथ- साथ आम आदमी पार्टी 5 मार्च में कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रही है। पार्टी अभी से इसकी तैयारियों में भी जुट गई है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के दौरे कर चुके हैं।

See also  बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने बनेगा टूरिज्म कॉरिडोर, बैठक में लिए गए और भी कई फैसले...

mission 2023:बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी ये तय करेगी कि वो 90 में से कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पार्टी के प्रत्याशी कौन होंगे? राज्य में बस्तर के आदिवासी नेता कोमल हुपेंडी को आम आदमी पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री प्रत्याशी भी घोषित किया था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।