CG News: बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। भिलाई के रिशाली भाटा में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

ट्रेन में सफर के दौरान सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। इन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान 15 साल की एक बच्ची की मौत हो गई।

सभी भिलाई के रिशाली भाटा में शादी समारोह में शामिल हुए थे। जहां से खाना- खाकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच ट्रेन में अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। मृत बच्ची की दो बहनें और दो बुआएं गंभीर हालत में हैं और रायपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी पीड़ित बालोद नगर के आमापारा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

See also  CG News: ओवर रेट में शराब बिक्री, दो आबकारी एस‌आई सस्पेंड, एडीईओ को नोटिस

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।