रायपुर। भारत माला परियोजना विशाखापटनम इकोनामिक कॉरिडोर निर्माण के लिए भूअर्जन में गड़बड़ी करने के मामले में सस्पेंड अभनपुर क्षेत्र के तीन पटवारियों के निलंबन आदेश को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव अन्वेष घृतलहरे ने नायक बांधा के हल्का पटवारी जितेंद्र साहू, दिनेश पटेल एवं टोकरो के पटवारी लेखराम देवांगन को 8 अक्टूबर 2024 को भारत माला परियोजना के भू अर्जन में गड़बड़ी करने के आरोप में निलंबित करने का आदेश दिया था। पटवारियों ने उक्त आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद ने यह कहते हुए शासन द्वारा जारी निलंबन आदेश को निरस्त कर दिया कि सचिव के पास निलंबन आदेश पारित करने की शक्ति और अधिकार नहीं है। इसके पूर्व भी इसी मामले में निलंबित किए गए गोबरा नवापारा के तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण के आदेश को भी निरस्त किया गया है।

See also  दबंगों की दबंगई : ढाबा संचालक से मारपीट कर लूट लिए 50 हजार, तोड़फोड़ भी की

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।