रायपुर। राज्य में धर्मांतरण का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। विभिन्न हिस्सों से लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच, राजधानी रायपुर के टाटीबंध इलाके में एक चर्च पर हमले की खबर सामने आई है।

चर्च पर तोड़फोड़, वाहनों को बनाया निशाना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के आरोप लगाते हुए चर्च में तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया।

पुराना विवाद बना हिंसा का कारण?

स्थानीय ईसाई और हिंदू समुदाय के बीच पहले से ही कॉलोनी की जमीन, गार्डन और मंदिर को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच, धर्मांतरण के आरोपों के कारण हिंदू संगठनों ने टाटीबंध चर्च के बाहर हंगामा किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हालात को नियंत्रित करने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।