टीआरपी डेस्क। शिक्षा विभाग ने कबीरधाम जिले के स्कूल में पदस्थ शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया है। सोनपुर प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षिका ममता साहू को स्कूल से लगातार गायब रहने और फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र पेश करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ममता साहू जून 2019 से ही स्कूल नहीं आ रही थीं। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ा। कई बार विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने उनसे जवाब मांगा, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। अंततः अप्रैल 2025 में उन्हें नोटिस भी जारी किया गया।

इसके जवाब में शिक्षिका ने मई 2025 में अपनी अनुपस्थिति को सही ठहराने के लिए एक मेडिकल प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया, जिसकी जांच में प्रमाण पत्र को फर्जी पाया गया। नियमों के तहत, यदि कोई सरकारी कर्मचारी तीन वर्षों से अधिक समय तक बिना अनुमति के अनुपस्थित रहता है, तो उसे सेवा से बर्खास्त किया जा सकता है। इन्हीं नियमों के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी वर्मा ने 20 अगस्त 2025 को ममता साहू को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया। इ

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।