महासमुंद। CG News : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां तालाब में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना खल्लारी थाना क्षेत्र के सोरम सिंघी गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 7 वर्षीय दुष्यंत निषाद और 8 वर्षीय द्रोण निषाद के रूप में हुई है। दोनों बच्चे स्कूल से लौटने के बाद अपने दोस्तों के साथ गांव के तालाब में नहाने गए थे। ग्रामीणों के अनुसार, नहाते वक्त दोनों बच्चे गहराई में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद बच्चों ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन जब तक गांव वाले तालाब तक पहुंचे, तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

See also  कल बिगड़ सकता है छत्तीसगढ़ में मौसम, हल्की बारिश, ओलावृष्टि की आशंका

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।