तेहरान। ईरान और इजराइल के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से 12 दिन बाद सीज़फ़ायर लागू होने के एक दिन बाद ही ईरान ने सुरक्षा प्रतिबंध कड़ी करते हुए मोसाद से जुड़े तीन आरोपियों को फांसी पर लटका दिया और लगभग 700 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया।

ईरानी न्यायपालिका की आधिकारिक एजेंसी ‘मिज़ान’ ने बताया कि 3 पुरुषों को इज़राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के साथ काम करने और हत्या के लिए उपकरण तस्करी के दोषी करार देने के बाद फांसी दी गई । इसी दौरान, ईरान में राज्य समर्थित मीडिया के अनुसार लगभग 700 लोगों को इज़राइल के साथ कथित संबंधों के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि, ईरान और इजराइल संघर्ष में ईरान में लगभग 610 लोग मारे गए, जबकि इज़राइल में 28 की जान गई है। तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, क्योंकि सीज़फ़ायर से होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आवाज़ाही पर अप्रत्यक्ष असर पड़ा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।