विधानसभा

रायपुर। CG Vidhansabha: खाद्यान्न योजना में अनियमितता पर गुरुवार को विधानसभा में जमकर बहस हुई। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने सदन में कहा कि केन्द्र सरकार की टीम ने खाद्यान्न योजना में अनियमितता की शिकायत को निराधार पाया है।

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को बदनाम करने के लिए पूर्व सीएम केन्द्र को चिट्ठी लिखते हैं। इस पूरे मामले में खाद्य मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा के सदस्यों ने सदन से वाकऑउट कर दिया। 

प्रश्नकाल में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की अनुपस्थिति में भाजपा सदस्य डॉ. सौरभ सिंह ने सवाल पूछे। खाद्य मंत्री भगत ने कहा कि उचित मूल्य दूकानों के सितंबर 2022 के बचत स्टॉक के सत्यापन उपरांत स्टॉक वितरण में अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई का मंत्री ने विधानसभा के बजट सत्र में आश्वासन दिया था।

उन्होंने कहा कि राशन दुकानों के बजट स्टॉक के सत्यापन के संबंध में बिलासपुर हाईकोर्ट ने 34 याचिकाएं दायर हुई है। जिसमें अंतिम न्यायालयीन निर्णय के बाद स्टॉक वितरण में अनियमितता की सही मात्रा, और दोषी व्यक्तियों की अंतिम संख्या का निर्धारण संभव हो सकेगा। 

See also  नक्सली मना रहे हैं जनपितुरी सप्ताह, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

इस दौरान भाजपा सदस्य डॉ. सौरभ सिंह ने कार्रवाई की जानकारी चाही। इस पर खाद्य मंत्री ने कहा कि पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने घोटाले का आरोप लगाकर केन्द्र सरकार को चिट्ठी लिखी थी। जांच के लिए टीम भी आई थी, और इस शिकायत को निराधार पाया। भाजपा सदस्य इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए।

भाजपा सदस्य डॉ. सौरभ सिंह ने कहा कि अतिरिक्त आबंटन के लिए ऑनलाइन परमिशन दी गई थी। संबंधितों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई? नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आरोप लगाया कि करीब 5 हजार करोड़ का राशन घोटाला हुआ है। उन्होंने पूरे मामले में कार्रवाई का ब्यौरा मांगा। इस पूरे मामले में खाद्य मंत्री के जवाब से विपक्षी सदस्य संतुष्ट नहीं हुए, और नारेबाजी करते हुए सदन से वाकऑउट कर दिया। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  जीती 72 सीटों के अलावा हारी सीटों पर फोकस, पुनिया करेंगे दौरा, लेंगे फीडबैक

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।