छत्तीसगढ़ विधानसभा

Chhattisgarh Vidhansabha : विधानसभा में आज नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने रायपुर नगर निगम को विभिन्न मदों से प्राप्त राशि और कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि 1327 करोड़ 49 लाख 32 हज़ार रुपये के 9400 काम स्वीकृत हुए।

भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर गड्ढों का शहर हो गया है। सड़कों की स्थिति जर्जर है। रायपुर नगर निगम में मुगलिया शासन चल रहा है। तेलीबांधा से वीआईपी रोड तक सौदर्यीकरण का काम बगैर टेंडर करा दिया गया। इस पर नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा कि सड़क नेशनल हाईवे की थी। एनओसी नहीं मिलने पर हमने टेंडर निरस्त कर दिया था।

बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजधानी में सड़कों की स्थिति जर्जर हो गई है। गड्ढों में लोग बेशरम के पेड़ लगा रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।