CG Weather :

रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7 जनवरी को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान है। यह राजस्थान के ऊपर शुक्रवार को बन रहे चक्रीय चक्रवाती घेरे की वजह से हाेगा।

प्रदेश में हवा की दिशा बदल गई है। संभावना जताई जा रही है, 9 जनवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बरसात होगी। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7 जनवरी को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर, ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बन रहा है। इस घेरे के पूर्व दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह से हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है।

न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना बन रही है। 9 जनवरी से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छीेंटे पड़ने की संभावना बन रही है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी संभावित है।

See also  छतरपुर: बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा फैसला, 1 महीने रहेंगे अज्ञातवास पर

दिसम्बर के आखिर में भारी नुकसान कर गई बरसात

दिसम्बर 2021 के आखिर में हुई छत्तीसगढ़ में अधिकतर जिले में मध्यम से भारी स्तर की बरसात हुई। रायपुर में तो बरसात ने रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। यहां शाम से सुबह 8.30 बजे तक ही 66 मिमी बरसात हो गई। दूसरे जिलों में भी काफी बरसात हुई।

ओलावृष्टि से सड़कें और खेत-मकान पूरी तरह पट गए। भारी बरसात और ओलावृष्टि की वजह से किसानों को नुकसान हुआ। सरकारी धान खरीदी केंद्रों में खुले में रखा धान भी बरसात की वजह से भीग गया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।