कोरोना का कहरः भारत में पिछले 24 घंटे में 1 लाख के पार पहुंची नए कोरोना मरीजों की संख्या

टीआरपी डेस्क। भारत में एक बार फिर से कोरोना वायरस के नए मरीजों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोनावायरस के मामले 28.8 फीसदी बढ़ गए हैं। बता दें कि देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट का भी प्रसार जारी है। इस बीच पिछले 24 घंटे में 1,17,100 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। देश में महज पिछले 10 दिनों में ही कोविड के डेली केस बढ़कर 18 गुना हो गए हैं। बता दें कि 28 दिसंबर को ही देश में एक दिन में कोविड के 6,358 मामले सामने आए थे। वहीं 10 दिनों में ही यह संख्या 1 लाख 17 हजार के पार पहुंच चुकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को जान से मारने की धमकी देने के मामले में 16 लोग गिरफ्तार, CM ने दिए थे जांच के आदेश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।