CG Weather Update
CG Weather Update

रायपुर/अंबिकापुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पश्चिमी हवाओं की वजह से मौसम गर्म हो रहा है, लेकिन सोमवार को इसमें ठहराव आ सकता है। प्रदेश में हवा की दिशा बदलने की संभावना है। इसकी वजह से उत्तर के हिस्सों खासकर सरगुजा संभाग के जिलों में विरल से मध्यम घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना है। न्यूनतम तापमान में भी मामूली परिवर्तन हो सकता है।

CG Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह राजनांदगांव में रिकॉर्ड हुआ। सरगुजा संभाग के जिलों में सबसे अधिक 26 डिग्री तक गर्मी जशपुर में दर्ज हुई। बिलासपुर 28.4 और रायपुर 29.3 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हुआ।

CG Weather Update: वहीं बस्तर संभाग में बीजापुर और जगदलपुर में 30.7 डिग्री तक गर्मी दर्ज हुई है। यह तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक गर्म है। सोमवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा है जिसे जशपुर में रिकॉर्ड किया गया। यह भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

CG Weather Update changing weather has taken a turn, a break on rising heat, there may be a change in minimum temperature
CG Weather Update changing weather has taken a turn, a break on rising heat, there may be a change in minimum temperature

CG Weather Update: बिलासपुर में 15.2 डिग्री, रायपुर में 16.1 डिग्री और दुर्ग में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुदूर दक्षिण के जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

CG Weather Update: मौसम विज्ञानियों का कहना है, 16 जनवरी को हवा की दिशा में परिवर्तन होने की सम्भावना है। इसकी वजह से प्रदेश के न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। मौसम सूखा रहेगा, लेकिन सुबह सरगुजा संभाग के जिले तथा उससे लगे जिलों में विरल से मध्यम घना कोहरा (Fog) छाने की प्रबल संभावना है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।