CGPSC : Mains Exam 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानें कब होगा परीक्षा का आयोजन
CGPSC : Mains Exam 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानें कब होगा परीक्षा का आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2020 की मेंस परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। मेंस की लिखित परीक्षा के बाद 522 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इन चयनित कैंडिडेट्स के लिए 21 अक्टूबर से इंटरव्यू है जो 29 अक्टूबर तक चलेगी। इसके लिए अधिक जानकारी आयोग की वेबसाइट pcs.cg.gov.in पर उपलब्ध है। CGPSC 2020 की मुख्य परीक्षा 26, 27,28 और 29 जुलाई को आयोजित की गई थी।

डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, तहसीलदार जैसी अलग-अलग कुल 21 राज्य प्रशासनिक सेवाओं के 175 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। इंटरव्यू के बाद मेरिट के आधार पर अलग-अलग सेवाओं के लिए पोस्टिंग दी जाएगी।

इंटरव्यू की पहली पाली सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 1 बदे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। कैंडिडेट के पास स्थाई जाति, निवास,आय, निशक्तजन प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता से जुड़े अन्य दस्तावेज की मूल प्रति के साथ सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी होनी चाहिए। आयोग ने साफ किया है कि डाक्यूमेंट्स की कमी होने पर कैंडिडेट्स के सिलेक्शन को भी रद्द किया जा सकता है।

See also  IGKV Paper Leak Case: WhatsApp चैट ने खोला राज़, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, दुर्ग से लीक हुआ था पेपर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।