रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने CGPSC मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर कुल 703 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है। CGPSC 2023 की मुख्य परीक्षा में कुल 3597 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2023 के लिए आयोजित साक्षात्कार की तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी। यह परीक्षा विभिन्न 17 सेवाओं के लिए कुल 242 पदों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन 24, 25, 26 और 27 जून 2024 को किया गया था।

परिणाम आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर देख सकते है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।