Congress Nyay Yatra

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस द्वारा जारी टिकट सूची ने पार्टी के भीतर असंतोष को हवा दे दी है। रायपुर नगर निगम चुनाव में कई मौजूदा पार्षदों और MIC सदस्यों को टिकट न दिए जाने से नाराजगी बढ़ गई है।

रायपुर के बंटी होरा, जिन्हें इस बार टिकट नहीं मिला, ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस से किनारा करने की घोषणा कर दी। बंटी होरा पहले निर्दलीय पार्षद के रूप में चुनाव जीते थे और बाद में कांग्रेस में शामिल हुए थे। अब टिकट से वंचित होने पर उन्होंने बागी तेवर अपना लिए हैं।

जितेंद्र अग्रवाल, जो निर्दलीय पार्षद के रूप में चुनाव जीतकर कांग्रेस में आए थे, ने भी टिकट न मिलने पर पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं बिलासपुर में भी कांग्रेस के नेताओं में भारी रोष है। टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका।

बोदरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी से नाराज 14 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इस बड़े असंतोष के कारण कांग्रेस को अपनी सूची दो बार संशोधित करनी पड़ी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।