रायपुर। रायपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार दीप्ति दुबे ने आज बेहद साधारण अंदाज में स्कूटी पर सवार सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने हेलमेट पहनकर ट्रैफिक नियमों का पालन किया और जनता को भी इसका संदेश दिया।

दीप्ति दुबे ने कहा, “आज स्कूटी से आने का उद्देश्य यह था कि हम लोगों को मैसेज दे रहे हैं कि लोग ट्रैफिक नियमों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करें। आज हमने नामांकन जमा किया है। अब मैं लोगों के बीच में भी जाऊंगी। किसी को किसी प्रकार की कोई समस्या हो सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं। मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

इसके पहले कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस भवन गांधी मैदान से रैली निकालने की योजना थी, जिसे स्थगित कर दिया गया। स्थल पर कार्यकर्ता इंतज़ार करते रहे। नामांकन दाखिल करने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, रायपुर शहर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे और पूर्व निगम सभापति प्रमोद दुबे भी मौजूद रहे।

See also  CG Transfer : GST विभाग में 200 अधिकारियों का तबादला, लिस्ट में दिवंगत के भी नाम, विभाग ने मानी गलती, संशोधन के लिए भेजा